बलिया में ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेसवे कार्य कर रही डम्पर ने बाईक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
बलिया में ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेसवे कार्य कर रही डम्पर ने बाईक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के एनएच 31स्थित गायघाट डाक बंगला के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कार्य कर रही डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि हल्दी थाना क्षेत्र गायघट निवासी गोपाल राजभर (30) पुत्र भरत राजभर तथा बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही निवासी रवि राजभर (30) पुत्र भुनेश्वर राजभर व अशोक राजभर (45) एक ही बाइक से बलिया की ओर जा रहे थे। गायघाट डाकबंगला के पास इनकी बाइक में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कार्य कर रही डम्पर ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने गोपाल व अशोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रवि को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।
