बलिया में पुलिस की गोली से पशु तस्कर घायल, गिरफ्तार

0

बलिया में पुलिस की गोली से पशु तस्कर घायल, गिरफ्तार

बलिया। रेवती पुलिस ने देवपुर रेगुलेटर से करीब 500 मीटर दूर
मुड़िकटवा पुल के समीप गुरुवार की रात करीब हुई मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहाँ उसका उपचार चल रहा है। घायल के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस व चोरी की एक बाइक बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता विशाल यादव उर्फ नेता यादव पुत्र जिउत यादव उर्फ जितेन्द्र यादव निवासी करम्मर थाना खेजुरी जनपद बलिया बताया। घायल थाना रेवती जनपद बलिया में पंजीकृत गौ हत्या निवारण अधिनियम में वांछित है।
आरोपी ने बताया गया कियह मोटर साइकिल चोरी की है। जिससे वह बिहार जाने की फिराक में था। तब तक पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि चेंकिग के दौरान मुड़ीकटवा पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी करते हुए गोली चलाई जो पशु तस्कर के दाहिने पैर में लगी है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *