बलिया में चाकू से गोदकर बालक की हत्या, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

0

बलिया में चाकू से गोदकर बालक की हत्या, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के फकरु राय टोला में गुरुवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे 12 वर्षीय बालक की आधे दर्जन लड़कों ने घेर कर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घटना स्थल से उठाकर सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर भोर में अपने गांव शिवन राय टोला पहुँचे और एनएच-31 को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुँचे एसडीएम बैरिया आलोक कुमार सिंह, सीओ सदर मोहम्मद उस्मान एवं बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद की जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन राय टोला निवासी हरेंद्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र गोलू यादव गुरुवार की रात फकरु राय टोला में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया हुआ था। कार्यक्रम देखने के बाद देर रात में घर वापस आ रहा था। रास्ते में करीब आधे दर्जन लड़कों ने उसे घेर लिया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *