बलिया में बाराबंकी पुलिस का इनामिया गिरफ्तार

0

बलिया में बाराबंकी पुलिस का इनामिया गिरफ्तार

बलिया। फेफना थाना पुलिस ने पशु तस्करी का आरोपी व बाराबंकी पुलिस के घोषित 15 हजार का इनामिया को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि फेफना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज गोवध व पशु क्रूरता अधिनयम का आरोपी कुछ देर में खोरीपाकड़ स्थित वाहन स्टैंड पर पहुंचेगा। इस आरोपी पर बाराबंकी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में 15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान (माधौपुर) निवासी हरेन्द्र यादव उर्फ गोलू पुत्र विक्रमा यादव को स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो आरोपी के विरुद्ध एनबीडब्लू व 84 बीएनएसएस भी कोर्ट से जारी है। यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चार व बाराबंकी में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *