स्कूलों की पेयरिंग में रसोईयों पर संकट, डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन

0

स्कूलों की पेयरिंग में रसोईयों पर संकट, डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन

बलिया। उप्र रसोइयां कर्मचारी संघ
की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान शासन द्वारा राजकीय प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय को पेयरिंग किए जाने के आदेश जारी किए गये है। इसके क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों द्वारा विद्यालय में कार्यरत रसोइयों को जबरन निकालने के लिए धमकी दी जा रही है, जो न्याय संगत नहीं है। इस प्रकार के अनैतिक व्यवहार से बाध्य होकर संगठन ने बुधवार को आज जिलाधिकारी के संज्ञान में देते हुए ज्ञापन सौंपा और गुहार लगाई की इस प्रकार के अत्याचार से रसोइयों की रक्षा की जाय और उन्हे पूर्व की भाँति अपने कार्यों को करने दिया जाय। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने इस प्रकार के शासन की नीति एवं निजीकरण का विरोध करते हुए शासन से अनुरोध किया कि इसे तत्काल बंद किया जाए अन्यथा संगठन बाध्य होकर आन्दोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वक्ताओं में रेनू शर्मा (जनपद अध्यक्ष), विमला भारती (जनपद मंत्री), संजू ठाकुर अध्यक्ष हनुमानगंज ब्लाक, आशा देवी मंत्री गड़वार ब्लाक, विन्दू यादव अध्यक्ष चिलकहर ब्लाक, राजेन्द्र कुमार वर्मा संरक्षक, डॉ तेज बहादुर ठाकुर संरक्षक, राम प्रकाश श्रीवास्तव जनपद अध्यक्ष उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया, राम प्रवेश यादव, राजेश प्रजापति, हरिराम प्रजापति, प्रदीप कुमार, संजय यादव के अलावा रसोईयां रहीं। अध्यक्षता रसोइया कर्मचारी संघ की जनपद मंत्री विमला भारती व संचालन राजेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *