बलिया: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कार्य कर रही ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र बचा

0

बलिया: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कार्य कर रही ट्रेलर ने बाईक को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र बचा

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के बैरिया-थमनपुरा-सागरपाली मार्ग पर मंगलवार की देररात बघेजी तिराहा के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कार्य में लगी ट्रेलर ने बाईक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दिया। जिसमें पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र किसी तरह बच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगों ने शव को सड़क पर रख एनएच-31 पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर व अन्य अधिकरियो द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
बताया जाता है कि फेफना थाना के थमहनपुरा निवासी मनोज वर्मा 50 पुत्र विजय वर्मा अपने पुत्र के साथ बलिया से बाइक से घर जा रहे थे। सागरपाली बैरिया थमहनपुरा मार्ग पर बघेजी तिराहा के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कार्य में लगी सरिया लदी ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे पुत्र ने कूद कर जान बचाई। पिता के मृत शरीर को देख वह दहाड़ मार रोने लगा। इसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने शव को सड़क पर रख एनएच-31 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *