बलिया में पुलिस कस्टडी में युवक ने काट लिया अपना गला, खलबली

0

बलिया में पुलिस कस्टडी में युवक ने काट लिया अपना गला, खलबली

बलिया। नरही थाना पुलिस की कस्टडी में एक युवक ने किसी नुकिले सामान से अपना गला काट लिया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की हालत स्थिर है।
नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के अपहरण का मुकदमा अज्ञात युवक पर दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बयान में गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई थी। रविवार की छुट्टी होने के कारण किशोरी का मेडिकल नहीं होने से पुलिस आगे की कार्रवाई नहीं कर सकी।
थाना प्रभारी नदीम फरीदी जवानों व अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उसी दौरान आरोपी युवक कार्रवाई के डर से किसी नुकीले सामान से खुद का गला काट लिया। पहरे पर तैनात जवान खून देख शोर मचाने लगे। इसे सुन सभी दौड़कर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इस सम्बंध में एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि धारा 137 (2) से सम्बंधित एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया था। उसी दौरान उसने किसी नुकीले सामान से खुद की गर्दन काट ली। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, हालत ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *