गड़हांचल के गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद

गड़हांचल के गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद
बलिया। अखिल भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़़हा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व. हरिशंकर राय की 11वीं पुण्यतिथि बुधवार को भरौली स्थित कैंप कार्यालय पर मनाई गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों की उपस्थिति हुई और स्वर्गीय राय को पुष्पांजलि के साथ सबने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
गड़हांचल के गांधी नाम से विख्यात और गड़हा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व. हरिशंकर राय की 11वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र व आसपास के जनपदों के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिसमें गायक व नायक गोपाल राय, महासचिव विजेंद्र राय, मंच के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, अक्षय कुमार राय, शिवानंद राय, गुड्डू राय, रमेश यादव, मुन्ना राय, गजानन राय, अंजनी राय, मंगनू राय, विमलेश यादव, रियाजुद्दीन राजू, रामजी राय, दर्शन तिवारी, अभिषेक राय, वीरमणि राय, नितेश राय, कृष्णा पांडे, लक्ष्मण राय, कुंदन राय, अवनीश राय, राजन राय, हसामुद्दीनआदि समेत काफी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय राय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। अपने पिता व मंच के संस्थापक अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर आए हुए सभी लोगों का मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने आभार व्यक्त किया।
