बलिया में युवक ने गंगा में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

0

बलिया में युवक ने गंगा में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर स्थित पीपापुल के समीप बुधवार की शाम एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होते ही फेफना पुलिस छानबीन में जुट गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की छानबीन जारी था। डूबे युवक की पहचान घाट पर मौजूद मोबाइल, बाइक व आधार कार्ड के आधार पर पंकज पांडेय 35 पुत्र स्व प्रभात शंकर पांडेय निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा जनपद बलिया के रूप में की गई। युवक अपने पिता का एकलौता संतान था।
बताया जाता है कि डूबे युवक पंकज पांडेय की शादी छह वर्ष पूर्व हल्दी थाना के रामगढ़ में हुई थी। जिनके दो पुत्र है। पिछले छह जून को बड़े पुत्र का मुंडन संस्कार विधि विधान से संपन्न हुआ था। बुधवार को पंकज बाइक से फेफना थाना के माल्देपुर गंगा घाट स्थित पीपापुल पर पहुंचा, जहां अपनी बाइक, मोबाइल आदि सामान रख नदी में छलांग लगा दिया। इसकी जानकारी होते ही वहां काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *