बलिया में दूसरे दिन हिमांशी का शव सरयू नदी में उतराया मिला

बलिया में दूसरे दिन हिमांशी का शव सरयू नदी में उतराया मिला
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में मंगलवार की सुबह सरयू नदी में सहेलियों के साथ स्नान करने के वक्त डूबी हिमांशी उर्फ प्रीति यादव पुत्री शैलेंद्र यादव का शव घटना स्थल से करीब 10 मीटर की दूरी पर बुधवार को करीब 30 घंटे बाद उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दे कि मंगलवार की सुबह हिमांशी उर्फ प्रीति यादव व निक्की 12 पुत्रीगण शैलेंद्र यादव निवासी पुरुषोत्तम पट्टी तथा मनीषा उर्फ मंशा यादव एवं आशा पुत्रीगण सरल यादव निवासी चनुकी थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुरुषोत्तम पट्टी नदी घाट पर एक साथ स्नान करने गई थी। जहां सभी किशोरियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। वहां काम कर रहे मजदूरों ने निक्की, आशा एवं मनीषा को बचा लिया। वहीं हिमांशी का पता नहीं चल पाया। मौके पर मछुआरों ने डूबी हुई किशोरी की खोजबीन शुरू की, लेकिन नहीं मिली। अंत में एनडीआरएफ को बुलाया गया लेकिन हिमांशी का पता नहीं चल पाया। बुधवार की दोपहर में हिमांशी यादव का शव नदी के किनारे उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर अंत्य परीक्षण को 👌बलिया भेज दिया।
