बलिया पुलिस पशु तस्करों को दे रही संरक्षण, विरोध करने वाले पत्रकार से किया दुर्व्यहार, एसपी को दिया ज्ञापन

0

बलिया पुलिस पशु तस्करों को दे रही संरक्षण, विरोध करने वाले पत्रकार से किया दुर्व्यहार, एसपी को दिया ज्ञापन

बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बलिया का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिला। इस दौरान नरही थाने में पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार तथा फर्जी मुकदमा को लेकर ज्ञपन सौंपा। सूत्रों की मानें तो नरही थाना का पलिया खास पशु तस्करी का प्रमुख अड्डा है। पुलिस की शह पर तस्करों ने कईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। समाचार संकलन को थाने गए पत्रकार के साथ भी दुर्व्यहार किया ताकि पशु तस्करी की और न देखे। बताया जाता है कि यह इलाका नरही पुलिस का ‘टकसाल’ है।
पत्रकारों ने एसपी को बताया कि 31 मई, दिन शनिवार को लक्ष्मणपुर के पत्रकार पवन कुमार यादव एक घटना का समाचार संकलन करने हेतु नरही थाना पर गए थे। वहां थानाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए थाने में बैठा दिया। दो जून को पत्रकार पवन कुमार यादव के साथ ही उनके नाबालिग पुत्र अंकित यादव का नाम फर्जी तरीके से एक मुकदमे में डाल दिया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि नरही थाना पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का अवलोकन कर उचित कार्यवाही करते हुए फर्जी तरीके से पत्रकार पवन कुमार यादव तथा उनके नाबालिग पुत्र अंकित यादव के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को वापस कराया जाए। सारी बात सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जनार्दन सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, छोटेलाल चौधरी, पवन कुमार यादव, नवीन कुमार गुप्ता, हरिवंश, अभिजीत सिंह, प्रभाकर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *