बलिया में एक बार फिर पुलिस ने बदमाश को ठोका, गोली से घायल के बाद हुआ गिरफ्तार

बलिया में एक बार फिर पुलिस ने बदमाश को ठोका, गोली से घायल के बाद हुआ गिरफ्तार
बलिया। शहर के दवा कारोबारी अरुण गुप्ता गोली कांड में शामिल एक और बदमाश को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि बुधवार की रात एससी कॉलेज चौराहा पर कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध काले रंग की बाईक चालक को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक बिना रुके तेजी से एससी कॉलेज चौराहे से दाहिने मुड़ कर काजीपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक की ओर भागने लगा। पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी लेकिन चालक रुकने की बजाय भागता रहा। पुलिस द्वारा मोटर साइकिल से भागते संदिग्ध का पीछा कर घेरने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख संदिग्ध बाईक सवार काजीपुरा जाने वाले रास्ते पर तेजी से मुड़ कर भागते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की जिसमें बाईक सवार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश का नाम रोहित वर्मा उर्फ सरल पुत्र स्व. ठाकुर प्रसाद वर्मा (निवासी देवरिया कला थाना फेफना) है जो बीते 21 मई को अरुण गुप्ता पुत्र स्व. बृजकिशोर (निवासी कासिम बाजार थाना कोतवाली जनपद बलिया) को जान से मारने की नियत से अवैध असलहे से फायर किया था। कोतवाली पर दर्ज धारा मुकदमे में इसका नाम प्रकाश में आया था।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने बताया कि 28 मई को माल्देपुर पुलिस मुठभेड़ में यह शामिल था लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया था। पूछताछ में घायल बदमाश ने पुलिस को बताया कि चार जून की शाम रेलवे स्टेशन बलिया से बाईक चोरी कर लिया था, जिससे बिहार निकलने की फिराक में था। पकडे़ गये बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल देशी केए साथ कारतूस, 2700 रूपये व चोरी की एक काले रंग की बाईक बरामद हुई है।
बता दें कि आरोपी रोहित वर्मा उर्फ सरल 25 हजार का इनामी अपराधी था।
