बलिया में दो अलग अलग स्थानों पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

0

बलिया में दो अलग अलग स्थानों पर
पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो
गिरफ्तार

एक के दायें तो तो दूसरे के बायें पैर में लगी गोली, तीन भाग निकले

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दो बदमाश भाग निकले। घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व कारतूस तथा मोटर साइकिल बरामद हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि कदम चौराहा से सटे जगन्नाथ तिराहा पर मंगलवार की रात करीब एक बजे चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर तीन व्यक्तियों को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बाईक चालक बिना रुके तेजी से ददरी मेला क्षेत्र की तरफ भागा तो कोतवाली पुलिस टीम पीछा किया। बाईक सवार ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में रवि प्रकाश पांडेय उर्फ रोहित पांडेय पुत्र उमेश चन्द्र पाण्डेय (निवासी ग्राम परसिया थाना हल्दी, हाल निवासी सतनी सराय भृगु आश्रम के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ में सामने आया कि घायल बदमाश बीते 19 मई को शिवजी गुप्ता पुत्र मिथिलेश गुप्ता (निवासी बेदुआ थाना कोतवाली ) पर अवैध असलहे से फायर किया था। इसके खिलाफ कोतवाली बलिया में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मुठभेड में दाहिने पैर में लगी गोली से घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसके दो साथी मौके से भाग निकले हैं।


उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर तिराहा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक भाग निकला। घायल बदमाश का इलाज चल रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि चेकिंग के दौरान रात करीब दो बजे एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर बैठे व्यक्तियों को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक बिना रुके तेजी से माल्देपुर मोड़ से ग्रीनफील्ड की तरफ से भागा। कोतवाली पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर ग्रीनफील्ड के पास फायर कर दिया। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में एक बदमाश के बांये पैर में गोली लगी है। जबकि एक बदमाश मौके से भाग निकला। घायल बदमाश बीते 21 मई को अरुण गुप्ता पुत्र स्व. बृजकिशोर (निवासी कासिम बाजार थाना कोतवाली) पर अवैध असलहे से फायर किया था। इसका मुकदमा कोतवाली बलिया पर पंजीकृत है। विवेचना के दौरान मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह पुत्र दिलीप सिंह (निवासी पियरौटा थाना रेवती ) का नाम प्रकाश में आया था जिसे पुलिस मुठभेड में बांये पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसका एक साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल देशी आदि बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *