बलिया में प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने जान देने का किया प्रयास

0

बलिया में प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने जान देने का किया प्रयास

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने आत्महत्या का प्रयास किया। प्रेमी ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल आग लगा लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आग बुझाकर ग्रामीणों ने युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। अमडरिया गांव की यह घटना सीसीटीवी में कैद है।
बताया जाता कि युवक बाहर कमाने गया था जहां से मंगलवार की सुबह गांव आया और प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचा। हाथ में पेट्रोल लिए युवक युवती पर शादी करने के लिए हामी भरने का दबाव बनाने लगा। युवती ने इंकार कर दिया तो नाराज युवक उसके घर के सामने ही अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें देख लोग भाग खड़े हुए। काफी प्रयास कर आग पर काबू पाकर ग्रामीणों ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। फेफना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *