बलिया में एआईएमएनसीई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, 22 जून को होगा प्रतिभा सम्मान

बलिया में एआईएमएनसीई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, 22 जून को होगा प्रतिभा सम्मान
बलिया। ऑल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के जिला कार्यकारणी की बैठक सोमवार को हुई। इसमे नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण डा सुनील कुमार ठाकुर नंद मंडल अध्यक्ष मंडल आजमगढ ने कराया। शपथ ग्रहण करने वालो में जिलाध्यक्ष नथुनीराम नंद, संरक्षक नित्यानंद ठाकुर, रामकेवल ठाकुर, सुभाष चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, संगठन सचिव चंद्रहास ठाकुर, धीरज ठाकुर सचिव गुलाबचंद ठाकुर नंद, उपसचिव कन्हैया ठाकुर, कोषाध्यक्ष गुलाबचंद प्रसाद, विधिपरामर्शी निर्मल कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश ठाकुर, प्रचार सचिव अभिषेक कुमार शर्मा, कार्यालय सचिव राजेंद्र प्रसाद, कार्यकारणी सदस्य भृगुनाथ ठाकुर, ई अशोक ठाकुर, रामजन्म ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर शामिल रहे। बैठक में 22 जून को होने वाली प्रतिभा सम्मान समारोह के विषय पर चर्चा हुई जो अपने समाज के होनहार बच्चे होते हैं उनकी प्रतिभा का सम्मान किया जाता है। हाई स्कूल इंटरमीडिएट या कोई डिप्लोमा धारी जो 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए होते हैं उन्हें संगठन सम्मानित करता है। यह कार्यक्रम 22 जून को कदम चौराहा गणिनाथ मंदिर के सामने साहनी लाज में आयोजित होगा।
इस अवसर पर उदय नारायन नंद , शंकर जी ठाकुर, सुनील ठाकुर आदि रहे।
