बलिया: आग में दो परिवारों की झोपड़ियां राख

बलिया: आग में दो परिवारों की झोपड़ियां राख
बलिया। चितबड़ागांव गांव थाना क्षेत्र के नसीरपुर कला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें दो रिहायशी झोपड़ी, नगदी व मोटरसाइकिल सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
बताया जाता है कि मनोज कुमार पुत्र रामलाल, मिथलेश कुमार पुत्र रामलाल की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर दोनों झोपड़ियो को अपने आगोश में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने तक झोपड़ी में रखी हुई मोटरसाइकिल ,साइकिल, पानी का मोटर आदि के अलावा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर डायल 112 व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया।
