बलिया में पेड़ से टकराई बुलेट, एक की मौत, दूसरा घायल

0

बलिया में पेड़ से टकराई बुलेट, एक की मौत, दूसरा घायल

बलिया। बांसडीह बलिया मुख्य मार्ग पर शनिवार की देरशाम सहपुरवा गांव के पास बुलेट पेड़ से टकरा गई। घटना में कस्बे के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां एक घायल युवक को मृत घोषित कर दिया वही एक घायल को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।बांसडीह कस्बा के वार्ड न एक उत्तर टोला निवासी यदुनाथ सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार सिंह वार्ड नंबर चार निवासी अपने मित्र प्रिंस कुमार तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी के साथ बलिया जा रहे थे। शहपुरवा गांव के पास इनकी बुलेट अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बुलेट सवार प्रकाश सिंह और प्रिंस तिवारी (अंशु) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्वजनों को मिली तो मृतक के घर पर कोहराम मच गया। पति की असामयिक मृत्यु से उनकी पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक प्रकाश सिंह एक निजी बैंक में फाइनेंस कर्मी थे जो बिहार के पटना में कार्यरत थे। अभी एक दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आए थे। वे शनिवार देरशाम अपने एक शुभचिंतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मित्र अंशु तिवारी के साथ महावीर घाट गंगा तट की ओर जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *