बलिया के तत्कालीन कोतवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

0

बलिया के तत्कालीन कोतवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

बलिया। स्पेशल कोर्ट (पाक्सो एक्ट) प्रथम कान्त की अदालत ने नगर कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल व वर्तमान में मऊ जनपद के रानीपुर के थानाध्यक्ष राजीव सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। करीब दो वर्ष पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में पेश नहीं होने से नाराज कोर्ट ने एसपी मऊ को छह जून तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। स्पेशल कोर्ट (पाक्सो एक्ट) प्रथम कान्त की अदालत में हाईकोर्ट के आदेश पर इस पत्रावली की सुनवाई हो रही है। कई बार सम्मन भेजने के बाद तत्कालीन नगर कोतवाल व मामले के विवेचक राजीव सिंह उपस्थित नहीं हो सके। इसके चलते इसकी सुनवाई पूरी नहीं हो पा रही है। कोर्ट का कहना है कि यह अवमानना की श्रेणी में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *