बलिया में बदमाशों ने दवा कारोबारी को मारी गोली, वाराणसी रेफर

0

बलिया में बदमाशों ने दवा कारोबारी को मारी गोली, वाराणसी रेफर

बलिया। नगर के चौक कासिम बाजार रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे बुलेट सवार बदमाशों ने दवा कारोबारी को गोली मार दी। इसकी जानकारी होते ही बाजार में खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर ओकडेनगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह भी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और जानकारी ली।
सदर कोतवाली के गुरुद्वारा रोड निवासी अरुण गुप्ता दवा व्यापारी है। सुबह में घर के पास टहल रहे थे, उसी दौरान बुलेट सवार दो बदमाश उनके पास पहुंच बातचीत करने के दौरान हथियार सटा कर कमर के पास गोली मार दी। इसके बाद अरूण गुप्ता जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। लोग कुछ समझ पाते कि आरोपी भागने में सफल हो गए। वही गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए, उन्होंने घायल दवा कारोबारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया, इसके बाद हालत को नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *