बलिया में बेसिक शिक्षा के चार अध्यापकों की सेवा समाप्त

0

बलिया में बेसिक शिक्षा के चार अध्यापकों की सेवा समाप्त

बलिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश परबीएसए ने बलिया में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने चार शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। एक अन्य शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए अमेठी बीएसए को सूचना भेजी गई है।
आरोप है कि इन शिक्षकों ने आवेदन के कट ऑफ डेट के बाद अपनी डिग्री लगाई थी। जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है, उसमें सोहांव के प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया के सहायक अध्यापक गुलाब चन्द्र, सीयर के सोनाडीह स्थित कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक दिलीप कुमार यादव, गड़वार के त्रिकालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका कुमारी निवेदिता सिंह व रसड़ा के नसरथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका कुमारी खुशबू सिंह हैं। पांचवीं शिक्षिका स्निग्धा सिंह का स्थानांतरण अमेठी हो चुका है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कार्रवाई के लिए अमेठी के बीएसए को सूचना भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *