बलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के औंदी गांव स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे एक वृद्ध की सोमवार की रात बदमाशों ने हत्या कर दी। इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिश ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही फॉरेन्सिक टीम भी जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि औंदी गांव निवासी रामविलास सिंह (72) की हत्या कर दी गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया। देखा गया गया कि रामविलास सिंह उन्होंने जाच ले लिए फॉरेन्सिक टीम को भी बुला लिया गया। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
