बलिया: सड़क हादसे में युवक की मौत

बलिया: सड़क हादसे में युवक की मौत
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग पर बुढ़ऊं मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी जावेद अहमद अंसारी ऊर्फ गुड्डू (40) पुत्र जिब्राइल अंसारी रविवार की रात करम्मर गांव स्थित अपनी ससुराल बाइक से जा रहे थे। जैसे ही गड़वार-रतसर मार्ग पर बुढ़ऊं मोड़ के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे वाहन ने धक्का मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को रतसर सीएचसी पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन भी अस्पताल पर पहुंच गए। घायल की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बलिया ले जाते समय जावेद ने दम तोड़ दिया। मृतक कोलकता में रहकर अपना व्यवसाय करता था। विगत पांच दिन पूर्व अपने गांव आया था।
