बलिया: मुंडन संस्कार में पहुंचा युवक गंगा में डूबा, खोज जारी

0

बलिया: मुंडन संस्कार में पहुंचा युवक गंगा में डूबा, खोज जारी

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हुक़ूमछपरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में आया युवक स्नान करते वक्त डूब गया। इससे खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने गंगा नदी में जाल डलवा शव को खोजवाने का घंटो प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
रेवती थाना क्षेत्र के लमही गांव निवास देवनाथ यादव के घर से मुंडन संस्कार हल्दी थाना के हुकुम छपरा गंगा घाट पर आया हुआ था। मुंडन संस्कार में लमही गांव निवासी शिवजी यादव का पुत्र योगेंद्र यादव 18 भी आया हुआ था। इसी बीच वह गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते कि वह गहरे पानी में समा गया और खुशी का माहौल गम में बदल गया। गांव के लोगों ने मुंडन संस्कार के रस्म अदायगी को पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *