बलिया: टोंस नदी में डूबे दो किशोर, मौत

बलिया: टोंस नदी में डूबे दो किशोर, मौत
बलिया। चितबड़ागांव के पास टोंस नदी में सोमवार की दोपहर मे स्नान करते समय दो किशोर डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-एक, राजेन्द्र नगर निवासी कागा गुप्ता (12) पुत्र पिन्कू गुप्ता व अमित गुप्ता (14) पुत्र राजू गुप्ता सोमवार को टोंस नदी में नहाने गए थे। जहाँ नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देख तुरंत नदी में कूद पड़े और बचाव का प्रयास किया। लोगों की मदद से पुलिस ने कागा गुप्ता को बाहर निकाला और उपचार के लिए ज़िला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
वहीं, अमित गुप्ता की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
