बलिया में युवक ने फांसी लगा दी जान

0

बलिया में युवक ने फांसी लगा दी जान

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की देर रात फांसी लगा जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी मंगल सिंह 18 पुत्र रणजीत सिंह शनिवार की रात कमरे में सोने चला गया। वही दूसरे कमरे में उसकी दादी सो रही थी। जब दादी आधी रात के बाद किसी कार्यवश जगी तो देखा कि उनका पोता मंगल पंखे की हुक में फंदे के सहारे लटक रहा था। यह देख वह अवाक रह गई और चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर दूसरे मकान में सो युवक के चाचा सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ माह पूर्व से अपनी दादी के साथ अपने घर पर ही रह रहा था। इसके पूर्व वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में अपने माता-पिता व बहनों के साथ रह रहा था। मृतक के पिता उज्जैन में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते है। घटना की सूचना मिलते ही उज्जैन से पूरा परिवार गांव के लिए चल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *