राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करे भूमिहार समाज : बीके राय

0

राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करे भूमिहार समाज : बीके राय

– ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मलेन में जुटे प्रबुद्ध समाज के लोग

बलिया। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार देरशाम शहर के आदर्श वाटिका में भूमिहार समाज के लोगों ने राष्ट्र निर्माण पर मंथन किया। ‘भूमिहार समाज के राष्ट्र निर्माण में भूमिका एवं योगदान’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में देश भर से आए लोगों ने अपनी राय रखी।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, भगवान परशुराम व दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। देश के कोने-कोने से आए हजारों अतिथियों का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ज़िलाध्यक्ष संजीव राय ने सबसे पहले कार्यक्रम के विषय पर रोशनी डालकर शुरुआत किया। इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व श्रम आयुक्त बीके राय ने समाज की एकजुटता के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। कहा कि बल, बुद्धि, विद्या में प्रबल समाज को आगे आकर अपनी भूमिका से राष्ट्र को गौरवान्वित करना चाहिए। संगठन महामंत्री जयश मिश्रा ने भोजपुरी में अपनी बात रखते हुए समाज को आगे की ओर बढ़ाने और युवाओं को शिक्षित एवं रोज़गार के लिए हर संभव प्रयास करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि कैसे घर-घर जाकर युवाओं ने सबको एक साथ मंच पर लाने का यह प्रयास किया गया है। संगठन के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों पर कार्यकारी अध्यक्ष केएनराय, महामंत्री जितेंद्र राय बबलू एवं महासचिव रजनीश राय ने प्रकाश डाला। अंत में मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। इस मौक़े पर हज़ारों की संख्या में लोग देररात तक मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नारद राय, सपा नेता अनिल राय, सुभासपा नेता विनोद तिवारी, पूर्व विधायक सुधीर राय, भाजपा किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष संतोष पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय, पंकज राय, राजीव मोहन चौधरी, सुनील पांडेय, प्रशांत पवन, सिद्धार्थ राय, आशीष राय आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनारायण राय व संचालन एडवोकेट चंदन पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *