बलिया में ठगों ने महिला को झांसा दे उड़ाए जेवरात

0

बलिया में ठगों ने महिला को झांसा दे उड़ाए जेवरात

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। घटना चौधरी चरण सिंह तिराहे पर हुई जहां ऑटो का इंतजार कर रही महिला को झांसा देकर ठग उसके जेवरात लेकर भाग निकले। अटवा, तुर्तीपार निवासी फूलनी देवी अपने भांजे की शादी में इंदारा, मऊ से लौटी थीं। ऑटो का इंतजार करते समय एक युवक ने उनसे बातचीत शुरू की। इसी दौरान दूसरा युवक वहां से गुजरा और उसका रुमाल गिर गया। तीसरे युवक ने रुमाल उठा लिया। फिर एक और युवक आया और रुमाल में पैसे होने का दावा किया। ठगों ने महिला को बातों में उलझाया और एक रुमाल सुंघा दिया और उसकी सिकड़ी, लॉकेट और कान के टप्स चुरा लिए। पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *