बलिया में युवक ने लगाई फांसी, मौत
बलिया में युवक ने लगाई फांसी, मौत
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ले में गुरुवार की शाम युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ राजा गुप्ता 37 पुत्र बनारसी गुप्ता निवासी बेदुआ के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक शराब का सेवन अधिक करता था। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था।
