बलिया में बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल

बलिया में बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल
पुरानी पेंशन के लिए विकल्प पत्र लेकर शासन को भेजने की मांग
बलिया। ऐसे शिक्षामित्र जिनकी नियुक्ति एक अप्रैल 2005 से पहले हो गई थी और वे बाद में शिक्षक के पद पर चयनित हो गए। वे पुरानी पेंशन के लिए हाईकोर्ट से लेकर विभाग स्तर पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार की शाम शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए मनीष सिंह से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए को ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन का विकल्प पत्र जमा कराने व उसे शासन को भेजने की मांग की। शिक्षकों ने बीएसए को यह भी अवगत कराया कि हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कई मामलों में यह आदेश दे चुका है कि अगर संविदा कर्मी एक अप्रैल 2005 से कार्यरत हैं और बाद में किसी पद पर स्थाई हो गए तो उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। बीएसए ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
बता दें कि पुरानी पेंशन के लिए इन शिक्षकों ने हाईकोर्ट में भी गुहार लगायी है, जहां सरकार से जवाब मांगा गया है।
इस मौके पर ललित मोहन सिंह, सतीश मेहता, अनिल गुप्त, सतीश कुमार राय, धनंजय शर्मा, जयप्रकाश गुप्त, सत्येंद्र कुमार यादव, कृपाशंकर चौहान आदि रहे।
