बलिया: ननिहाल में किशोरी ने लगाई फांसी, मौत
बलिया: ननिहाल में किशोरी ने लगाई फांसी, मौत
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड गांव में बुधवार की सुबह मनियर निवासी खुशी 16 पुत्री शिवानंद राम की पंखे की हुक से दुपट्टे के फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बतत्या जाता है कि मनियर निवासी खुशी की मां की मौत कुछ वर्ष पहले हो गई थी, तबसे वह खोड़ीपाकड निवासी नाना गंगाराम के यहां आकर रहने लगी और पढ़ाई करने लगी। मंगलवार की रात रोज की तरह खुशी कमरे में सोई थी। मंगलवार की रात किसी समय पंखे की हुक में दुपट्टा का फंदा बनाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बुधवार की सुबह तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ तो दरवाजे को तोड़ दिया। जब दरवाजा खुला तो पंखे की हुक से दुपट्टा के फंदा से खुशी का शव लटकता मिला। यह देख परिजन अवाक रह गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को अन्त्य परीक्षण के भेज दिया गया।
