बलिया में छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर हमला, घायल

0

बलिया में छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर हमला, घायल

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवक द्वारा एक युवती के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर युवती के पिता पर युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पीड़िता की बहन ने तहरीर में उल्लेख किया है कि गांव का एक युवक काफी समय से उसकी बहन से छेड़छाड़ कर रहा था। जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं, घायल पिता को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *