बलिया में आरोपी पक्ष का पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल

0

बलिया में आरोपी पक्ष का पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मुरली छपरा गांव में सोमवार की देरशाम छेड़खानी के मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष ने हमला बोल दिया। हमले में थाने के उपनिरीक्षक पन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हमलावर गाली-गलौज करने के साथ ही जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल उपनिरीक्षक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। बैरिया पुलिस ने घायल उप निरीक्षक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *