बलिया: सरयू में डूबे चाचा-भतीजा, मौत

बलिया: सरयू में डूबे चाचा-भतीजा, मौत
बलिया। नवका ब्रह्म स्थान पर बासंतिक नवरात्र में पूजा करने पहुंचे चाचा-भतीजा मंगलवार की सुबह सरयू में स्नान करते वक्त डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गोरखपुर जिले के थाना चौरीचौरा के डुमरी बसंत टोला निवासी सोनी देवी पत्नी गोविंद पटेल रविवार को बस से गांव के लोग एवं देवर भीम पटेल 30 पुत्र रामउग्रह पटेल एवं पुत्र वीरू पटेल 15 पुत्र गोविंद पटेल के साथ मनियर के नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने आई थी। जहां मंगलवार की सुबह वह पुत्र एवं देवर के साथ मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन ककरघट्टा मठिया पर सरयू नदी में स्नान करने पहुंची थी, जहां स्नान करते वक्त देवर भीम पटेल एवं पुत्र वीरू पटेल गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते चाचा-भतीजा दोनों डूब गए। इसके बाद सोनी दहाड़े मारकर रोने लगी। पीड़ित सोनी देवी ने बताया कि उसका पति बाहर में नौकरी करता है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। लोगों के प्रयास से दोनों को ढूंढने का प्रयास किया गया। तभी करीब 11:30 बजे स्थानीय मछुआरा हीरामन बिंद ने जाल डाला तो दोनों लोगों का शव जाल में फंस गया ।पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
