बलिया में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत

0

बलिया में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत

बलिया। रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म के पास सोमवार की दोपहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों में मातम पसरा गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर शंकर मंडल 58 बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। वह रेलवे लाइन को पार कर रहे थे कि तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *