बलिया: लॉज में प्रेमी युगल ने आत्महत्या का किया प्रयास, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर

बलिया: लॉज में प्रेमी युगल ने आत्महत्या का किया प्रयास, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर
बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में रविवार को प्रेमी युगल ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा व सीओ सिटी श्यामकांत भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
बताया जाता है कि शहर कोतवाली के एक गांव निवासी जमील अहमद (30) पुत्र अब्दुल कलाम आजाद गाजीपुर जिले के एक गांव निवासी युवती से साथ प्रेम करता था। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। जिससे युवक के परिवार वाले नाराज थे। जब युवक घर पर प्रेमिका को ले गया तो घर वालों ने इंट्री महीने दी। मजबूर होकर दोनों स्टेशन के पास स्थित एक लॉज में 28 मार्च से बतौर पति-पत्नी रह रहे थे। रविवार की शाम को जब रोज की तरह दरवाजा नहीं खुला तो मैनेजर ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना मिलते ही ओकडेनगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना से कोतवाल को अवगत कराया। इसके बाद लॉज पर सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से दरवाजा तोड़वाया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर युवक-युवती अचेत मिले। युवक ने अपने कलाई की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था। जबकि युवटी के गले पर निशान था। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वही युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि स्टेशन के पास स्थित लॉज में 28 तारीख से पति-पत्नी बतौर दोनों रह रहे थे। मैनेजर की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन कोई आहट नहीं मिली। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे जहां दोनों अचेतावस्था में पड़े हुए थे। दोनों जिला अस्पताल ले जाया गया। युवती को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। विधिक कार्रवाई चल रही है।
