बलिया में अवैध असलहा बरामद, दो गिरफ्तार

बलिया में अवैध असलहा बरामद, दो गिरफ्तार
बलिया। एसओजी, सर्विलांस व शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात श्रीरामपुर घाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल, 10 मैगजीन, छह तमंचा, एक बाइक व दो मोबाइल बरामद किया। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता सोनू कुमार पुत्र भरत ताँती निवासी महादेवपुर महौली थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार एवं मो नबीउल्ला पुत्र स्व मो जैनुल निवासी मिर्जापुर बरदाह थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार बताया।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच पिस्टल 32 बोर, 10 मैगजीन 32 बोर, 03 तमन्चा 12 बोर, 03 तमन्चा 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में संलिप्त बिना नम्बर प्लेट की काले लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेण्डर बाइक बरामद की गई। जिसे धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। इनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किया। आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया।
