बलिया में आग से गेहूं की खड़ी फसल राख

बलिया में आग से गेहूं की खड़ी फसल राख
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिलकनवा गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब एक एकड़ से अधिक गेहूँ की खड़ी फसल राख हो गयी। ग्रामीणों की तत्परता और अग्निशमन दल के द्वारा आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मिलकनवा गांव में रविवार की दोपहर में गेहूँ की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों में पहुंच गया। आग देख ग्रामीण बुझाने में जुट गए। उधर अग्निशमन दल को भी सूचना दे दी गयी। तेज पछुआ हवा से आग पश्चिम से पूर्व की ओर बढ रही थी। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग बुझाने तक अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया। जिससे आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
