बलिया में आरएसएस व विहिप ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह स्वागत

0

बलिया में आरएसएस व विहिप ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह स्वागत

बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नगर में आरएसएस व विहिप ने पथ संचलन का आयोजन किया। शुभारंभ नगर स्थित पंडित गोरखनाथ क्रीडांगन, सतीश चंद्र कॉलेज से हुआ। पद संचलन मालगोदाम, एलआईसी रोड, विजय टॉकीज रोड, शहीद चौक, स्टेशन रोड, बिशुनीपुर चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा होते हुए नियत स्थान पर जाकर समाप्त हो गया।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद का मातृ संगठन है। इस मौके पर प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे, जिला कार्याध्यक्ष कृष्णा शाह, जिला मंत्री भानू तिवारी, जिला सह मंत्री जितेंद्र ठाकुर, मनोज चौबे, संतोष गुप्ता, राजू पटेल, शुभम यादव,अरुण सिंह, अश्विनी तिवारी, विशाल, दीपक आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *