बलिया में महिला ने फांसी लगा दी जान

0

बलिया में महिला ने फांसी लगा दी जान

बलिया। बांसडीह कस्बा के पश्चिम टोला वार्ड नं.10 निवासी रेनू देवी 28 पत्नी विनोद शर्मा उर्फ करेंट ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में दुपट्टा से फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया।
बताया जाता है कि किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात में महिला ने फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह पति ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी धनाध्यक्ष गड़वार नीरज कुमार यादव ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *