बलिया में 15 दिनों बाद पुलिस ने सात पर दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
बलिया में 15 दिनों बाद पुलिस ने सात पर दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
शराब की दुकान पर मृत अधेड़ के मामले में कार्रवाई
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में बीते 15 मार्च को देशी शराब दुकान के पास हरिनारायण यादव गंभीर हालत में मिले थे। बक्सर के एक अस्पताल पहुंचने पर इनकी मौत हो गई थी। अब एक पखवारा बाद
नरहीं पुलिस ने मृतक हरिनारायण यादव के पुत्र रोशन यादव की तहरीर पर एकौनी गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।रोशन ने पुलिस को दिए तहरीर में गांव के ही रविशंकर सिंह,उमकेश सिंह, अभिषेक सिंह, राधेश्याम सिंह अवनीश सिंह,भीम सिंह,उमा सिंह पर आरोप लगाया है कि होली के दिन खोआ न पहुंचाने के कारण उक्त लोगों ने घर आकर झगड़ा किया था। इसकी सूचना 112 नंबर को देने के चलते अगले दिन 15 मार्च को घर से बुलाकर शराब की दुकान पर ले गए जहां उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उक्त लोगों के खिलाफ गैर इरादन हत्या, सीएलए समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
