बलिया में पंचायत सचिव पर गबन का मुकदमा

0

बलिया में ग्राम पंचायत सचिव पर गबन का मुकदमा, पहले से है सस्पेंड

बलिया। मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोड़रहा नौबरार ग्राम पंचायत में लाखों के गबन में ग्राम पंचायत सचिव ब्लॉक के एडीओ पंचायत की तहरीर बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पंचायत सचिव को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।
मुरलीछपरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी ने बैरिया थाने पर तहरीर देकर बताया कि कोड़हरा नौबरार निवासी राम किशोर ने अधिकारियों से शिकायत कर बताया था कि ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए ही धनराशि का आहरण किया गया है। सीडीओ ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा एवं अवर अभियंता लघु सिंचाई से कराई। जांच में सामने आया कि निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता की गई है। 44 कार्यों की जांच में बड़ी वित्तीय अनियमितता मिली। इसके लिए पंचायत सचिव व प्रधान को जिम्मेदार माना। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारियों को आरोपी पंचायत सचिव को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने शुक्रवार को सचिव देवानंद गिरी को निलंबित किया। इसके बाद ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने बैरिया थाने में तहरीर दी। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार की देरशाम सचिव देवानंद गिरी के खिलाफ शासकीय धन गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीडीओ ओजस्वी राज ने इस मामले में संलिप्त कर्मचारियों की जांच जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश को सौंपी है। सीडीओ ने बताया कि संबंधित प्रधान के विरुद्ध भी पंचायत अधिनियम के तहत जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *