बलिया: सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव को किया सस्पेंड

बलिया: सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव को किया सस्पेंड
बलिया। सीडीओ ओजस्वी राज ने
मुरली छपरा ब्लॉक के गांव कोड़हरा नौबरार के ग्राम पंचायत सचिव देवानन्द गिरी को सस्पेंड किया है। यह कार्रवाई बिना कार्य कराए धन आहरण पर हुई है।
कोड़हरा नौबरार निवासी राम किशोर द्वारा शिकायत किया गया कि ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए ही धनराशि का आहरण किया गया है। सीडीओ ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा एवं अवर अभियंता लघु सिंचाई से कराई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता की गई है। जांच रिपोर्ट पर सीडीओ ने सचिव देवानंद गिरी निलंबित करते हुए उनके खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिक दर्ज कराने को कहा। सीडीओ ने इस मामले में संलिप्त कर्मचारियों की जांच की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश को दी है। सीडीओ ने बताया कि संबंधित प्रधान के विरुद्ध भी पंचायत अधिनियम के तहत जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
