बलिया में गैर समुदाय के युवक पर युवती का दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

0

बलिया में गैर समुदाय के युवक पर युवती का दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

धर्म परिवर्तन कर विवाह के लिए दबाव का भी आरोप

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने में दूसरे समुदाय के युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कर जबरिया विवाह कराने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहरीर में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि वह क्षेत्र के डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। कालेज आते व जाते वक्त हरदिया जमीन थाना सिकन्दरपुर निवासी युवक रास्ते में मुझे घेरकर जबरदस्ती बात करता था तथा छेड़छाड़ करता था। मुझे फाइनेंस कंपनी में नौकरी दिलावाने का झांसा देकर 17 दिसम्बर 2024 को अपने साथ बेल्थरारोड ले गया और एक होटल के कमरे में ले जाकर रखा। जहां चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। उक्त वीडियो दिखाकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा। सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर मेरे साथ कई बार सम्बन्ध बनाया। बीते 11 मार्च की सुबह करीब नौ बजे मैं अपना रिजल्ट देखने जा रही थी तो मुझे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर बेल्थरारोड ले गया और वहां अपना बाइक रखा। मुझे डरा धमकार ट्रेन से मुम्बई लेकर चला गया। मुम्बई में एक मकान में दो दिन तक मुझे रखा। इसके बाद मुझे गैर धर्म को स्वीकर करने और अपने साथ विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगा। उससे बचने के लिए मैंने कहा कि पहले मुझे घर पहुँचाओ। इसके बाद मैं धर्म परिवर्तन व विवाह के बारे मे सोचूंगी। तब उसने मुझे लाकर बलिया छोड़ा। तब मैं किसी तरह से अपने घर आई और पूरी बात अपने घर वालों से बताई। इस मामले पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *