बलिया में फांसी लगा युवक ने दी जान
बलिया में फांसी लगा युवक ने दी जान
बलिया। गड़वार कस्बा के स्व रविन्द्र सिंह का पुत्र वीर विक्रम सिंह 27 ने शुक्रवार की दोपहर में रोशनदान के सहारे रजाई के खोल को गर्दन में बांधकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह हैदराबाद में रहकर मजदूरी का काम करता था। 20 दिन पूर्व गांव आया था। शुक्रवार की दोपहर कमरे का दरवाजा बंदकर रोशनदान की छड़ में रजाई के खोल का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। दोपहर में जब खाने के लिए उसकी भाभी ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जबाव नही मिलने पर आसपास के लोगों को सूचना दी। लोग पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा तो अन्दर का नजारा देखकर अवाक रह गए। तत्काल पुलिस को लोगों ने सूचना दी। घटना के बाद मृतक की मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
