बलिया में आग से पांच आशियाने राख, महिला झुलसी

बलिया में आग से पांच आशियाने राख, महिला झुलसी
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर दो में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पछुआ हवा ने आग को रफ्तार देने का काम किया।
बताया जाता है कि धनजी राजभर, मुन्ना राजभर, वीर बहादुर राजभर, जितेंद्र राजभर पुत्रगण रामनाथ राजभर एवं चंदन राजभर पुत्र धनजी राजभर की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टिनशेड, छप्पर सबको अपने चपेटे में ले लिया। घर में रखे गृहस्थी के सारा सामान जल गया। इस घटना में मुन्ना राजभर की दो बकरी भी जल कर मर गई। वहीं वीर बहादुर की पत्नी कोशिला देवी 35 आग बुझाते समय झुलस गई जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर हुआ। ग्राम प्रधान जवाहर राजभर ने कोशिला देवी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। फायर ब्रिगेड के जवानों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
