यूपी-बिहार के किसानों में संघर्ष मामले में बिहार के पांच नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

0

यूपी-बिहार के किसानों में संघर्ष मामले में बिहार के पांच नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

फसल कटाई को लेकर विवाद में यूपी के छह समेत 10 किसान हुए थे घायल

बलिया। गंगा नदी के उस पार यूपी-बिहार के किसानों के बीच हुए संघर्ष मामले में हल्दी पुलिस ने गायघाट निवासी दीनदयाल सिंह की तहरीर पर बिहार के पांच नामजद व छह के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे कि मंगलवार को फसल कटाई को लेकर यूपी के बलिया जिले के बाबूबेल मौजा के गायघाट और बिहार के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची हल्दी पुलिस ने घायलों का इलाज व मेडिकल सीएचसी सोनवानी पर करवाया। गायघाट के किसानों के अनुसार बाबूबेल मौजा 800 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें से 200 बीघा जमीन पर यूपी व बिहार के किसानों के बीच प्रत्येक वर्ष जोताई, बोआई व कटाई के समय सीमा को लेकर विवाद व मारपीट होता चला आ रहा है। प्रत्येक वर्ष यह कार्य मजिस्ट्रेट, लेखपाल, कानूनगो, पीएसी की निगरानी में होता था। इस वर्ष गायघाट गांव के किसान मंगलवार की सुबह गंगा उस पार अपने खेत में मसूर व सरसों की फसल काटने गए थे, जहां सीमा को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच बिहार के कुछ किसान लाठी डंडे के साथ वहां आ गए और यूपी के किसानों पर हमला कर दिया। इसमें हल्दी क्षेत्र के छह तथा बिहार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को हल्दी थाना पहुंचाया जहां हल्दी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाकर इलाज कराया। इस दौरान घायलों ने हल्दी थाने पर तहरीर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने बताया कि गायघाट निवासी दीनदयाल सिंह की तहरीर पर बिहार के पांच नामजद और करीब छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *