बलिया में युवती का हाथ बंधा शव पेड़ से लटका मिला

0

बलिया में युवती का हाथ बंधा शव
पेड़ से लटका मिला

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाब राय गांव में रविवार की सुबह एक युवती का हाथ बंधा शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए बताया की मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं।
कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरया गुलाब राय गांव में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ है, जिसकी पहचान पूजा चौहान (20) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पूजा के हाथ पीछे से बंधे हुए थे, जबकि पैर जमीन से करीब छह फुट ऊपर थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस के अनुसार, पूजा अपने घर में अकेली थी।
उसके माता-पिता दो दिन पहले इलाज के लिए लखनऊ गए थे। उसका भाई गुजरात में काम करता है, जबकि उसकी विवाहित बहन असम में रहती है। मृतका के घर से अन्य मकान 40-50 मीटर की दूरी पर स्थित है लेकिन किसी ने घटना होते नहीं देखा। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *