बलिया: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
बलिया: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
बलिया। उभाव थाना क्षेत्र के तिरनई चट्टी के समीप शनिवार को वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। उधर, चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख़्त करने की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी।
