बलिया में तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

0

बलिया में तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार की सुबह ननिहाल में रह रहे एक युवक ने तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस मामले पुलिस ने पीड़िता के मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी युवक मूल रूप से मनियर थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
तहरीर में उल्लेख किया गया है कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मेरे पड़ोस में रह रहा युवक मेरी तीन वर्ष की बेटी को बहला-फुसलाकर घर से थोडी दूर स्थित आटा चक्की के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद बेटी ने आकर रोते हुए सारी घटना मुझसे बताई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *