बलिया: सरयू नदी में युवती का उतराया मिला शव
बलिया: सरयू नदी में युवती का उतराया मिला शव
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने सरयू नदी किनारे बुधवार को एक युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। यवती के शव को नदी किनारे बकरी चरा रहे लोगों ने नदी के पानी में उतराया हुआ देख शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। युवती हरे रंग की कपड़े पहनी थी। पुलिस ने युवती की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश दुबे ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
